सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP's amazing performance in Jal Ganga conservation campaign, Dindori number-1 in the country, Khandwa

MP News: जल गंगा संवर्धन अभियान में MP का कमाल, डिंडोरी देश में नंबर-1, खंडवा दूसरे स्थान पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 22 Apr 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश ने वर्षा जल संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डिंडोरी जिला देश में पहले और खंडवा दूसरे स्थान पर रहा है। यह सफलता राज्य में चल रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” की वजह से मिली है।

MP News: MP's amazing performance in Jal Ganga conservation campaign, Dindori number-1 in the country, Khandwa
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत डिंडोरी देश में नंबर-1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” को देशभर में अच्छी सफलता मिल रही है। जल शक्ति मंत्रालय की 22 अप्रैल की रैंकिंग में प्रदेश के डिंडोरी जिले ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि खंडवा जिला दूसरे स्थान पर रहा है। यह अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को बचाना और पुराने जल स्रोतों को फिर से सक्रिय करना है। प्रदेश में इस अभियान के तहत खेत तालाब, कुएं रिचार्ज, अमृत सरोवर, बोरवेल रिचार्ज सिस्टम, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग और तालाबों के सुधार जैसे कई काम किए जा रहे हैं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: दबंग IPS का ‘नो-कम्प्रोमाइज’ एक्शन, MLA के बेटे पर कार्रवाई से चर्चा में आए, कौन हैं आयुष जाखड़
विज्ञापन
विज्ञापन


डिंडोरी जिले में अब तक 1.23 लाख से अधिक जल संरचनाएं बनाई जा चुकी हैं, जबकि खंडवा में 87 हजार से ज्यादा संरचनाएं तैयार की गई हैं। पूरे मध्य प्रदेश में यह संख्या लगभग 3.97 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। सरकार का कहना है कि यह अभियान केवल सरकारी प्रयास नहीं बल्कि जनता की भागीदारी से चलाया जा रहा है। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग जल संरक्षण से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जहां गिरे, जब गिरे, वर्षा जल का संग्रह करें” संदेश को ध्यान में रखते हुए यह अभियान जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  23 लाख का घोटाला: बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में फर्जी खातों से निकाली रकम, एमपी EOW ने की 8 कर्मचारियों पर FIR
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed