सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress Attacks on Farmers' Issues: Kunal Declares It a Year of 'Bewildered Farmers,' Not 'Farmers' Welfare'—

किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का हमला: कुणाल बोले- किसान कल्याण नहीं किसान हैरान वर्ष, बुधनी में बड़ा आंदोलन

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 22 Apr 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए खरीदी में देरी, कम लक्ष्य, MSP और जुर्मानों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 अप्रैल को बुधनी से होगी।

Congress Attacks on Farmers' Issues: Kunal Declares It a Year of 'Bewildered Farmers,' Not 'Farmers' Welfare'—
पीसीसी में प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी, किसानों की आय और सरकारी नीतियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार जिस साल को किसान कल्याण वर्ष बता रही है, वह वास्तव में किसान हैरान वर्ष बन गया है।
Trending Videos



28 अप्रैल को बुधनी में बड़ा आंदोलन
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। चौधरी ने घोषणा की कि 28 अप्रैल को बुधनी में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जो केंद्रीय कृषि मंत्री के गृह क्षेत्र में होगा। इस आंदोलन में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरीदी में देरी और कम लक्ष्य पर सवाल
कांग्रेस ने गेहूं खरीदी को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 19 लाख से ज्यादा किसानों ने करीब 160 लाख मीट्रिक टन गेहूं का पंजीयन कराया है, लेकिन सरकार ने सिर्फ 78 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य तय किया। उन्होंने कहा कि अब तक खरीदी की रफ्तार बेहद धीमी है करीब 16 लाख मीट्रिक टन ही खरीदी हो सकी है। इस गति से लक्ष्य पूरा होना मुश्किल है, जबकि खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक है।

नियमों और जुर्मानों से बढ़ी परेशानी
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार लगातार नए नियम लागू कर किसानों को उलझा रही है कभी पंजीयन, कभी सैटेलाइट सत्यापन तो कभी अन्य प्रक्रियाएं। नरवाई (पराली) के नाम पर किसानों पर जुर्माने लगाए जा रहे हैं, जबकि फसल नुकसान का सही सर्वे नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि सर्वे में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़ें-दबंग IPS का ‘नो-कम्प्रोमाइज’ एक्शन, MLA के बेटे पर कार्रवाई से चर्चा में आए, कौन हैं आयुष जाखड़


भुगतान में देरी और गड़बड़ी के आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी के उदाहरण भी सामने रखे गए। हरदा के एक वेयरहाउस में कागजों और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर बताया गया, वहीं राजगढ़ के जीरापुर में तुलाई के बाद भी भुगतान रोकने का मामला उठाया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों को उनके ही पैसे के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकाया जा रहा है और सिस्टम पारदर्शी नहीं है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेगा शेल्टर होम, कैबिनेट बैठक आज


किसान कल्याण के नाम पर तमाशा
कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत दयनीय होती जा रही है, लेकिन सरकार किसान कल्याण वर्ष के नाम पर सिर्फ आयोजन और प्रचार कर रही है। उन्होंने रायसेन में हुए कार्यक्रम को उदाहरण बताते हुए कहा कि विधायकों को लाखों रुपये खर्च करने के लिए दिए जा रहे हैं, जबकि जमीन पर किसान संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह किसान उत्पीड़न वर्ष बन चुका है, जहां राहत के बजाय किसानों पर बोझ बढ़ाया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed