{"_id":"69e8b96ee7ed5400bb0e03f9","slug":"relief-for-passengers-from-bhopal-division-rewa-mumbai-train-now-regular-special-train-to-also-run-between-v-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल मंडल से यात्रियों को राहत: रीवा-मुंबई ट्रेन अब नियमित, वलसाड-दुर्गापुर के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल मंडल से यात्रियों को राहत: रीवा-मुंबई ट्रेन अब नियमित, वलसाड-दुर्गापुर के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलेगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल मंडल से गुजरने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रीवा-मुंबई ट्रेन को नियमित कर दिया गया है, वहीं वलसाड-दुर्गापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाकर अतिरिक्त भीड़ को संभालने की तैयारी की गई है। इससे यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी।
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। एक ओर रीवा-मुंबई स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला लिया गया है, वहीं दूसरी ओर वलसाड-दुर्गापुर के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।
रीवा-मुंबई ट्रेन अब नियमित सेवा में
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 02187/02188 रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल अब नियमित ट्रेन के रूप में संचालित होगी। इसे नया नंबर 20154/20153 रीवा-सीएसएमटी एक्सप्रेस दिया गया है। यह ट्रेन रीवा से 23 अप्रैल 2026 से और सीएसएमटी (मुंबई) से 24 अप्रैल 2026 से नियमित रूप से चलेगी इस फैसले से मध्यप्रदेश और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित और बेहतर सुविधा मिलेगी, खासकर इटारसी रूट से सफर करने वालों को।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेगा शेल्टर होम, कैबिनेट बैठक आज
वलसाड-दुर्गापुर के बीच स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए रेलवे ने वलसाड-दुर्गापुर-वलसाड के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09143 (वलसाड-दुर्गापुर) 25 अप्रैल को वलसाड से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी और इटारसी (रात 2:00 बजे), जबलपुर (सुबह 5:30 बजे), कटनी, सतना होते हुए तीसरे दिन सुबह 4:20 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। जबकि इसी तरह गाड़ी संख्या 09144 (दुर्गापुर-वलसाड) 27 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे दुर्गापुर से रवाना होगी और सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी होते हुए अगले दिन शाम 5:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें-कुणाल बोले- किसान कल्याण नहीं किसान हैरान वर्ष, बुधनी में बड़ा आंदोलन
कोच और स्टॉपेज की जानकारी
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच रहेंगे, जिनमें 4 एसी थर्ड,12 स्लीपर, 4 जनरल,1 जनरेटर और 1 एसएलआरडी कोच शामिल हैं ट्रेन भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, धनबाद, आसनसोल सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय-सारणी और अन्य जानकारी के लिए अधिकृत स्रोत जैसे एनटीईएस, रेल मदद 139 या रेलवे की वेबसाइट से जानकारी जरूर प्राप्त करें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X