{"_id":"69a50d7ccdd3a0763d059a0c","slug":"video-deputy-cm-mukesh-agnihotri-said-notification-will-be-issued-soon-to-give-international-status-to-holi-festival-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- होली उत्सव को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की जल्द जारी होगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- होली उत्सव को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की जल्द जारी होगी अधिसूचना
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:39 AM IST
Link Copied
ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में रविवार को चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का ढोल-नगाड़ों की थाप पर आगाज हुआ। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेले के शुभारंभ के बाद उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने कहा कि जल्द ही राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पिछले वर्ष यह घोषणा की थी, जल्द ही इस घोषणा को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं मेले में आने वाले थे, लेकिन उन्हें दिल्ली में जरूरी बैठक के चलते जाना पड़ा। उन्होंने रविवार शाम को लगभग 5 बजे भव्य शोभायात्रा में भाग लिया और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को गुलाल लगाकर राष्ट्र स्तरीय उत्सव का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री ने इसके बाद सुजानपुर के चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थाओं की प्रदर्शनियों का उद्घाटन एवं अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि रियासतों के दौर से यह उत्सव मनाया जा रहा है। अगले वर्ष सीएम सुक्खू की घोषणा के अनुरूप यह मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। किन्ही वजहों से इसकी अधिसूचना जारी नहीं हो सकी है, लेकिन अब आगामी कैबिनेट बैठक में यह घोषणा पूरी होगी। लोगों में इस उत्सव को लेकर खासा उत्साह है। लोगों के उत्साह के अनुरूप ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।