{"_id":"69ad48dad251a0640603ae92","slug":"video-women-were-honored-in-shahjahanpur-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति वंदन: शाहजहांपुर में अमर उजाला ने महिलाओं को किया सम्मानित; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति वंदन: शाहजहांपुर में अमर उजाला ने महिलाओं को किया सम्मानित; देखें वीडियो
Mukesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:30 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वालीं नारियों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। भोर फाउंडेशन के सहयोग से शहर के प्रतिष्ठित होटल रॉयल पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने महिलाओं को सम्मानित किया। सुजीता कुमारी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। समान अवसर मिलने पर महिलाएं खुद ही बराबरी में आने में सक्षम हैं। पूर्व की अपेक्षा अब महिलाएं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहीं हैं। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि वह समाज ही तरक्की करता है जो महिलाओं का सम्मान करता है। आज महिलाएं घर के साथ ही समाज को भी बेहतर दिशा देने का काम कर रहीं हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।