{"_id":"69addad86180b900980882f6","slug":"software-engineer-dies-after-speeding-car-loses-control-and-overturns-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-167400-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के बाद पलटी, साॅफ्टवेयर इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के बाद पलटी, साॅफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
सौरभ पाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर कस्बा निवासी 24 वर्षीय साॅफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ पाल की कार मदनापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर गांव के पास नहरोसा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सौरभ की मौत हो गई। कार में सवार उनके दो चचेरे भाई हर्षित व आदित्य के अलावा बहन स्वाति घायल हो गई।
मृतक के चाचा रामराज ने बताया कि सौरभ पाल ने बी-टेक किया था। वर्तमान में वह नोएडा की एक कंपनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह होली मनाने घर आए थे। रविवार की सुबह चचेरे भाई हर्षित, आदित्य और बहन स्वाति के साथ घूमने के लिए जलालाबाद की ओर जा रहे थे। कार खुद सौरभ पाल चला रहे थे।
हर्षित उनके पास की सीट पर बैठे थे। जैसे ही कार बुधुवाना रोड पर सिकंदरपुर गांव के पास नहरोसा मोड़ पर पहुंचे। तभी किसी वाहन को बचाने के फेर में उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में घुसकर पलट गई। खेत में काम करने वाले हादसा देख दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कार सीधी कर फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां सौरभ पाल को मृत घोषित कर दिया गया। हर्षित को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है। आदित्य व स्वाति को मामूली चोट आई हैं।
रामराज ने बताया कि मृतक सौरभ पाल दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता की बाजार में सराफे की दुकान है। सौरभ पाल की मौत से उनके पिता प्रेमपाल, भाई गौरव पाल, बहन सुरभि का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि सौरभपाल रविवार रात को ही नोएडा के लिए निकलने वाले थे, लेकिन काल ने उनकी जिंदगी छीन ली।
मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी की जा रही है।
Trending Videos