{"_id":"69adda16005208a12900d8f7","slug":"kashmiri-bangles-with-ghungroos-and-cowrie-shells-tinkling-in-the-market-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-167418-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घुंघरू व कौड़ी वाले कड़ों के साथ कश्मीरी चूड़ियों की बाजार में खनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घुंघरू व कौड़ी वाले कड़ों के साथ कश्मीरी चूड़ियों की बाजार में खनक
विज्ञापन
बहादुरगंज स्थित चूड़ी वाली गली में कड़े व चूड़िया दिखाता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समय के बदलने के साथ ही शृंगार और त्योहारों की तैयारियों का तरीका बदल रहा है। पूर्व में जहां सामान्य कड़े और चूड़ियां पसंद की जाती थीं। इस बार घुंघरू व कौड़ी वाले कड़ों के प्रति रुझान बढ़ा है। कश्मीरी और जयपुरी चूड़ियां भी बाजार में खनक रहीं हैं।
होली के बाद अब ईद के लिए बाजार सज गया है। 18 रोजे पूरे होने के बाद ईद की खरीदारी के लिए खरीदारों से बाजार में रौनक बढ़ गई है। कपड़ों के साथ ही चूड़ियों का बाजार भी सज गया है। इस बार सामान्य चूड़ियों और कड़ों की अपेक्षा नए तरीके के कड़े ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। चूड़ी वाली गली के व्यापारी सरफराज बताते हैं कि सोने की तरह दिखने वाले घुंघरू वाले कड़ाें की मांग ज्यादा है।
नए तरीके के होने के चलते इन्हें युवतियां खूब पसंद कर रहीं हैं। यह 180 रुपये के चार बिक रहे हैं। इसी तरह कौड़ी वाले कड़े भी पसंद किए जा रहे हैं। यह 250 से 550 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसके अलावा चूड़े भी बिक रहे हैं। जिनकी नई शादी हुई है। वह महिलाएं इन्हें खरीद रहीं हैं। आने वाले सहालग के लिए भी खरीदारी की जा रही है।
--
कपड़ों से मैचिंग के साथ जयपुरी और कश्मीरी चूड़ी की मांग
पूर्व की तरह महिलाएं अब सामान्य चूड़ियां पसंद नहीं करती हैं। वह सूट की मैचिंग के अनुसार चूड़ी व कड़े पसंद कर रही हैं। मैचिंग कलर की चूड़ी सौ से 150 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसी तरह कश्मीरी मैचिंग चूड़ी व कड़े, जयपुरी चूड़ी भी खूब बिक रही हैं। व्यापारी अनिल कुमार ने बताया कि ईद को लेकर फिरोजाबाद से चूड़ी व कड़े मंगाए हैं।
--
ईद के लिए पूरी तैयारी की है। चूड़ी के साथ कड़े भी खरीदे हैं। सूट से मैच करती हुई चूड़ियां खरीदकर लाए हैं।
- तरन्नुम अजमी
--
पूरे महीने रोजे रखने के बाद ईद आएगी। त्योहार के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जयपुरी चूड़ियां खरीदी हैं, जो परिवार वालों को भी पसंद आई हैं।
- चांदनी
--
बाजार में कई तरह की चूड़ियां आई हैं। हमने अपने सूट की मैचिंग वाली चूड़ियों के साथ कड़े भी खरीदे हैं। त्योहार के लिए अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।
- निदा
--
पूर्व में सामान्य चूड़ियाें को खरीदा जाता था। अबकी आकर्षक कड़े खरीदे हैं, घुंघरू वाले कड़े काफी अच्छे लगे थे, जिन्हें खरीद लिया है।
- राहत
Trending Videos