Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Harda News
›
Harda was filled with joy with Phaag of Braj and Holi of flowers, artists from Mathura enthralled audience
{"_id":"69ad420a5655089c2a036db9","slug":"harda-was-filled-with-joy-with-the-phaag-of-braj-and-holi-of-flowers-artists-from-mathura-enthralled-the-audience-harda-news-c-1-1-noi1435-4026224-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Harda News: ब्रज की फाग और फूलों की होली से झूम उठा हरदा, मथुरा के कलाकारों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harda News: ब्रज की फाग और फूलों की होली से झूम उठा हरदा, मथुरा के कलाकारों ने बांधा समा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 03:41 PM IST
हरदा में रंगपंचमी पर्व के अवसर पर ब्रज की पावन परंपराओं और भक्ति से सजी एक भव्य फाग एवं होली रंगपंचमी मिलन संध्या का आयोजन किया गया। सीताराम गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के हजारों लोग एकत्रित होकर राधा-कृष्ण की भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंग में रंग गए।
यह दिव्य आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज संगठन हरदा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन से आए ब्रज कलाकारों की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली का जीवंत मंचन रहा, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया। इसके साथ ही वृंदावन बिहारी के संग फूलों की होली खेली गई और कलाकारों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मयूर नृत्य, सुदामा चरित्र और ग्वालों के संग श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
इस अवसर पर उज्जैन से मंगाए गए 251 किलो सुगंधित गुलाब और रंग-बिरंगे फूलों से राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं पर फूलों की वर्षा की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से फूलों की होली खेलकर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखा। बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष आकर्षण के रूप में मिक्की माउस भी रखा गया, जिससे बच्चों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम में संत-महात्माओं का भी आगमन हुआ, जिनमें हनुमान जी महाराज और सीताराम जी महाराज के आशीर्वचन से वातावरण और भी आध्यात्मिक हो गया।
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि ब्रज की भक्ति, प्रेम और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। अंत में हजारों सामाजिक बंधुओं ने प्रभु प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।