{"_id":"69a82e6710345ac26403d77c","slug":"anger-erupts-after-brutality-against-an-innocent-road-blocked-demanding-death-penalty-for-the-accused-harda-news-c-1-1-noi1435-4015588-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Harda News: मासूम से दरिंदगी के बाद उबाल, आरोपी को फांसी की मांग पर सड़क जाम, परिजनों को भी किया गांव से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harda News: मासूम से दरिंदगी के बाद उबाल, आरोपी को फांसी की मांग पर सड़क जाम, परिजनों को भी किया गांव से बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 08:56 PM IST
Link Copied
हरदा जिला के ग्राम सुखरास में आदिवासी समाज के पांच साल के मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। करीब 15 दिन पहले हुई इस वारदात के बाद से गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना से दुखी ग्रामीणों ने अब सख्त कदम उठाते हुए आरोपी के परिवार को भी गांव से बाहर कर दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी के परिजन उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे थे, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई थी। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हरदा-मगरधा रोड पर ग्राम कुकरावद के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।
आंदोलन में शामिल लोगों का कहना था कि मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है और ऐसी घटनाओं पर कठोरतम दंड ही समाज में भय पैदा कर सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और दोषी को शीघ्र सजा दिलाई जाए।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया, लेकिन गांव में अब भी गहरा आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।