{"_id":"69e607a3b547ece89507f796","slug":"no-laxity-will-be-tolerated-in-sanitation-road-improvement-and-pollution-control-works-municipal-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85441-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई, सड़क सुधार और प्रदूषण नियंत्रण कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : निगमायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई, सड़क सुधार और प्रदूषण नियंत्रण कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक कार्य योजना में निर्धारित लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के कार्यालय में बैठक के दौरान आयुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में सफाई व्यवस्था, सड़क सुधारीकरण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप वार्षिक कार्य योजना में निर्धारित लक्ष्यों को तय समय में पूरा करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
पांच जंक्शन पर सुधार कार्य जारी
बैठक में जीएमडीए अधिकारियों ने जानकारी दी है कि जनवरी से मार्च तक निर्धारित लक्ष्यों के तहत पुलिस विभाग के सहयोग से चार प्रमुख जंक्शन का सुधार कार्य पूरा किया जा चुका है। इनमें पालम विहार चौक, सेक्टर-40/45 चौक, सेक्टर-4/5 चौक व सेक्टर 48/49 रोड शामिल हैं। वहीं, अप्रैल से जून तिमाही के लक्ष्यों के तहत पांच जंक्शन पर सुधार कार्य प्रगति पर है। इनमें मॉडर्न बाजार मैफील्ड गार्डन, सेक्टर-52 ताऊ देवीलाल पार्क के सामने, सेक्टर-72ए/33 रोड, आर्केडिया रोड व सेक्टर-9 चौक शामिल हैं। निगमायुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान शहर में डिविजन वाइज सर्फेस पार्किंग की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर खड़े वाहनों की संख्या कम करने से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
धूल और कचरा मुक्त सड़कों पर विशेष जोर
निगमायुक्त ने एनएचएआई अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और धूल नियंत्रण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव जारी रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में शहर के ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने पर भी जोर दिया गया। इस समीक्षा बैठक में एनएचएआई, जीएमडीए, एचएसवीपी, आरटीए, पुलिस, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विकास और सामाजिक मुद्दों पर जताई सहमति
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की विशेष बैठक सोमवार को सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 36 वार्डों के पार्षद शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता महापौर राजरानी मल्होत्रा ने की और निगम आयुक्त प्रदीप दहिया व निगम सचिव सिद्धार्थ खंडेलवाल भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में मौजूद सदस्यों ने शहर के विकास और सामाजिक मुद्दों पर अपनी सहमति दिखाई। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के बाद नगर निगम सदन ने इस अभियान को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह सुनिश्चित किया कि अधिनियम से जुड़ी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, जिसे महिलाओं को बढ़ावा मिल सके। संवाद
Trending Videos