{"_id":"69bab1a924bae3880700afdf","slug":"now-students-will-study-seven-subjects-but-must-pass-six-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82494-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अब छात्रों पढेंगे सात विषय, छह में पास होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अब छात्रों पढेंगे सात विषय, छह में पास होना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने त्रि-भाषाई सूत्र लागू किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए त्रि-भाषाई सूत्र लागू करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के साथ ही अब मूल्यांकन प्रणाली में भी बड़ा बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा संस्कृत, उर्दू या पंजाबी में से एक भाषा पढ़ाई जाएगी। इसके चलते अब छात्रों को कुल सात विषय पढ़ने होंगे, जिनमें से छह विषयों में पास होना जरूरी होगा।
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि पहले जहां बेस्ट फाइव फॉर्मूले के आधार पर परिणाम तैयार होता था वहीं अब बेस्ट सिक्स फॉर्मूला लागू किया जाएगा। इससे छात्रों पर पढ़ाई का दायरा बढ़ेगा, लेकिन साथ ही उनकी शैक्षणिक क्षमता का अधिक व्यापक मूल्यांकन भी संभव हो सकेगा।
अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को बहुभाषी बनाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है। नई प्रणाली ओपन स्कूलों में भी लागू होगी, जबकि दिव्यांग छात्रों को भाषा चयन में कुछ छूट दी जाएगी।
Trending Videos