सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Old Alwar road turns into a mountain of garbage

Gurugram News: पुराना अलवर मार्ग बना कूड़े का पहाड़

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Old Alwar road turns into a mountain of garbage
विज्ञापन
सोहना। कस्बे का वार्ड नंबर 13, पुराना अलवर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर कूड़े का पहाड़ बन गया है, जिसमें से विषैली गैस व दुर्गंध निकलती है। मार्ग पर कॉलेज, स्कूल, श्मशान आदि के साथ 6 से ज्यादा आवासीय कॉलोनियां स्थापित हैं। साथ ही मार्ग पर लगी लाखों रुपये की एलईडी लाइट काफी समय से बंद पड़ी है। लाइट न जलने से मार्ग में अंधेरा रहता है। कई बार नगरपरिषद में शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने जल्द ही प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कस्बे के पूर्व पार्षद अनिल व रमन जांगड़ा और निवासी कासिम व विनोद कहते हैं कि आबादी क्षेत्र में गंदगी होने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। नगरपरिषद कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा बताते हैं कि कूड़ा निस्तारण की योजना सरकार को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही समस्या हल की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed