{"_id":"6a6b99a48e1a3cf8a80e1594","slug":"one-accused-arrested-in-flower-vendor-murder-case-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96197-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फूल विक्रेता की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फूल विक्रेता की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मधुबनी जिले का है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना इलाके में फूल विक्रेता संजय की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान राजीव दास के रूप में हुई है। 40 साल का राजीव दास बिहार के मधुबनी जिले का मूल निवासी है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि मृतक संजय पिछले करीब दस वर्षों से डीएलएफ फेज-1 में फूल की दुकान चला रहा था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया एक डंडा भी आरोपी से बरामद किया है।
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास खुशी फ्लोरिस्ट दुकान में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संजय का शव खून से लथपथ मिला। उसके सिर और हाथ पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीमों को बुलाया। इन टीमों ने घटनास्थल और शव का निरीक्षण किया, जहां से एक लकड़ी का डंडा सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया।
संजय बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का मूल निवासी था। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि संजय के भाई ने उसे उसकी मौत की सूचना दी थी। शुरुआती जांच में पता चला कि मंगलवार रात में संजय का किसी अज्ञात व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान सिर पर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। डीएलएफ फेज-1 थाना में हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। डीएलएफ फेज-1 पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम से एक आरोपी राजीव दास को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी राजीव दास से टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके अन्य साथियों और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।