सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Open sewer water is causing problems

Gurugram News: खुले में छोड़ा जा रहा सीवर का पानी, परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Open sewer water is causing problems
विज्ञापन
मानेसर। सेक्टर-95 स्थित सिद्धार्थ एनसीआर ग्रीन सोसाइटी में सीवर का पानी खुले में छोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोसाइटी का एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का बिना साफ किया पानी सोसाइटी के बाहर खाली जगह पर छोड़ा जा रहा है। इससे आसपास एक बड़ा गंदे पानी का तालाब बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काले और बदबूदार पानी के कारण इलाके में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गंदे पानी से लगातार बदबू फैल रही है और मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है। लोगों को डर है कि इससे बीमारियां फैल सकती हैं और जमीन के नीचे का पानी भी प्रदूषित हो सकता है। लोगों ने अवैध पाइपलाइन बंद करने, पानी की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed