फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pedestrians and motorists inconvenienced by encroachment in Sector-52A.

Gurugram News: सेक्टर-52ए में अतिक्रमण से राहगीर और वाहन चालक परेशान

Sun, 16 Aug 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Pedestrians and motorists inconvenienced by encroachment in Sector-52A.
- सड़क किनारे फल-सब्जी की रेहड़ियों से घट रही सड़क की चौड़ाई, रोज बन रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-52ए में सड़क किनारे फल और सब्जी की रेहड़ियां लगने से अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रेहड़ी संचालकों ने सड़क के किनारे जगह घेर रखी है, जिससे सड़क की उपयोगी चौड़ाई कम हो गई है। वहीं, खरीदारी करने आने वाले लोगों के वाहन सड़क किनारे खड़े होने से समस्या और गंभीर हो जाती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर रेहड़ियां लगने के कारण वाहन चालकों को निकलने के लिए सीमित जगह मिलती है। आमने-सामने से वाहन आने पर कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। व्यस्त समय में वाहनों की संख्या बढ़ने से परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए भी सुरक्षित जगह नहीं बचती। राहगीरों को कई बार सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि फल और सब्जी खरीदने वाले ग्राहक भी कई बार अपने दोपहिया और कार सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। इससे पहले से संकरी सड़क और अधिक संकरी हो जाती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जरूरत है। रेहड़ी संचालकों के लिए निर्धारित स्थान तय किया जाए तो सड़क पर यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है। वहीं, सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर भी रोक लगाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed