{"_id":"6a1603fb9bcb3403af0a4b56","slug":"people-are-not-getting-sufficient-water-in-many-areas-of-the-city-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89334-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर के कई इलाकों में लोगों को नहीं मिल रहा पूरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर के कई इलाकों में लोगों को नहीं मिल रहा पूरा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएलएफ, डूंडाहेड़ा आदि इलाकों में जल संकट जारी, सेक्टर 31 में गंदे पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के कुछ हिस्सों में प्रचंड गर्मी के बीच लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। पानी की समस्या को लेकर जीएमडीए और नगर निगम भी विभिन्न इलाकों के पार्षदों और आरडब्ल्यूए के साथ बैठकें आयोजित कर रहा है। मंगलवार को भी कुछ इलाकों में ऐसी बैठकें आयोजित की गईं। कुछ सोसाइटियों और दिल्ली बॉर्डर स्थित सेक्टरों और डीएलएफ इलाके में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
डूंडाहेड़ा और डीएलएफ में पानी की किल्लत
गुरुग्राम दिल्ली बॉर्डर स्थित डूंडाहेड़ा गांव में पहले जहां पानी का प्रेशर 270 था, आजकल 210 रह गया है। पाइपलाइन में पानी का प्रेशर कम रहने के कारण गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। डीएलएफ फेज टू में वर्ष 2024 में 4000 किलो लीटर पानी प्रतिदिन मिलता था। 2025 में 5800 केएलडी रोजाना मिलने लगा था मगर इन दिनों औसतन 4700 केएलडी पानी ही रह गया है। 600 केएलडी पानी की कमी के कारण डीएलएफ फेज टू के जे-2,, जे -3, जे-4, के-3,के-4, के-5 में पानी की रोजाना दिक्कत आ रही है। जीएमडीए, नगर निगम और डीएलएफ के साथ वार्ड संख्या टू के पार्षदों की बैठक में निगम पार्षद ज्योत्सना विपिन यादन ने डीएलएफ और डूंडाहेड़ा में पानी की समस्या को लेकर इन मुद्दों को रखा है। डीएलएफ फेज टू के लिए 6000 केएलडी पानी की मांग की है।
सेक्टर-47 में पानी की बर्बादी पर निर्देश
सेक्टर-47 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि सेक्टर में पानी की कमी नहीं है मगर लोगों को पानी की बर्बादी नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि लोग कार धोने, फर्श धोने आदि में पानी को नहीं बर्बाद करेंं।
विज्ञापन
प्रदूषित पानी सेक्टर-31 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 474 परिवार परेशान
सेक्टर-31 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पिछले चार दिन से मटमैले और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। सोसाइटी में 474 परिवार रहते हैं। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवीन मुदगिल ने बताया कि इसकी शिकायत नगर निगम में करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संभव है कि कहीं पेयजल की लाइन के साथ सीवेज की लाइन जुड़ गई है और गंदा पानी पेयजल में मिलकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष संगीता चौहान, मनीष कुमार आदि ने बताया कि गंदे पानी में काफी बदबू हैं, इसका प्रयोग पीने के अलावा अन्य कार्यों के लिए भी नहीं किया जा सकता है। लोग बोतलबंद पानी खरीदकर पीने के लिए मजबूर हैं। निवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि इस समस्या का अति शीघ्र समाधान किया जाए, वर्ना यहां के निवासी बीमार पड़ सकते है।

Trending Videos