{"_id":"6a16036d34ae2de6fd0fd96b","slug":"there-was-a-jam-for-eight-kilometers-on-delhi-jaipur-highway-vehicles-kept-crawling-for-two-hours-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89332-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आठ किलोमीटर तक लगा जाम, दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आठ किलोमीटर तक लगा जाम, दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी बोले वाहनों के दबाव बना जाम का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर लगभग 8 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इस दौरान लगभग 2 घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए। मंगलवार दोपहर हीरो होंडा चौक से दिल्ली जाने वाली साइड पर यह जाम शुरू हुआ। यहां से आगे राजीव चौक फ्लाईओवर से लेकर इफको चौक तक 8 किलोमीटर के क्षेत्र में जाम के हालात रहे। यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहनों का दबाव ही जाम का कारण रहा है। इसके अलावा अन्य कोई कारण नहीं था।
दोपहर 12 बजे से शुरू हुए जाम के हालात
मंगलवार को जाम के ये हालात दोपहर लगभग 12 बजे से शुरू हुए। इस दौरान भारी वाहन भी शहर के अलग-अलग इलाकों से हाईवे पर दिल्ली की ओर जाना शुरू हुए। खास तौर पर सेक्टर-37 समेत आस-पास के बड़े औद्योगिक क्षेत्र से जब भारी वाहन हीरो होंडा चौक से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहुंचने लगे तो यहीं से वाहनों का दबाव शुरू हुआ। जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगे इस जाम के कारण करीब दो घंटे तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे।
सर्विस लेन पर भी रहे जाम के हालात
दिल्ली-जयपुर हाईवे के अलावा सर्विस लेन पर भी मंगलवार दोपहर जाम के हालात रहे। राजीव चौक से झाड़सा चौक की ओर जाते समय सर्विस लेन पर दोपहर लगभग 12 बजे से जाम के हालात रहे। यहां पर जाम का कारण वाहनों का दबाव तो था ही, इसके साथ ही सर्विस लेन पर बना सीएनजी पंप भी जाम का एक मुख्य कारण रहा। दोपहर में काफी संख्या में कैब व अन्य वाहन यहां सीएनजी भरवाने पहुंचे तो सर्विस लेन पर उनकी लंबी कतार लग गईं। सर्विस लेन की 2 लेन पर ये वाहनों की कतार सीएनजी भरवाने के लिए लगी तो यह भी जाम का कारण रहा।
विज्ञापन
क्या कहते हैं लोग
कैब चालक राहुल शर्मा ने बताया कि वे सोहना रोड से दिल्ली जा रहे थे, लेकिन यहां आकर पूरी तरह फंस गए। पिछले एक घंटे से गाड़ी मुश्किल से आगे बढ़ रही है। नीरज वर्मा ने बताया कि जरूरी मीटिंग थी, लेकिन जाम की वजह से समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया। ऑटो चालक मोहन ने बताया कि हर दूसरे दिन यहां जाम लग जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों और छोटे वाहन चालकों को होती है। महेंद्र यादव ने बताया कि कंपनी का सामान लेकर जा रहा था। उन्होंने कहा वह 45 मिनट से यही फंसे हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दोपहर के समय वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने और कुछ भारी वाहनों के धीमी गति से चलने के कारण जाम की स्थिति बनी। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। भविष्य में इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत किया जाएगा। - मंजीत, एसीपी ट्रैफिक ईस्ट

Trending Videos