सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three injured in road accidents, FIR registered

Gurugram News: सड़क हादसों में तीन घायल, प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three injured in road accidents, FIR registered
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-1, सदर थाना और सेक्टर-10 थाने की पुलिस ने जांच शुरू की


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हाे गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसों में घायलों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ डीएलएफ फेज-1 थाने, सदर थाने, सेक्टर-10 थाने व सेक्टर-37 थाने में हादसे संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में 25 मई सुबह करीब 8.15 बजे एक युवक डीएलएफ फेज-1 से सिकंदरपुर की तरफ जाने वाली सड़क को पार कर रहा था। इसी दौरान एक कार ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में घायल युवक की पहचान नहीं हाे सकी थी। एक प्रत्यक्षदर्शी आलोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में सदर थाने में दी शिकायत में भोंडसी निवासी कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि 7 मई को वे गुरुग्राम के राजीव चौक से अपने गांव जा रहे थे। जब वे एयरफोर्स स्टेशन के सामने रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक गाड़ी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल होने के बाद गाड़ी चालक ने उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया व अकाउंट में 25 हजार रुपये ट्रांसफर करके भाग गया। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद 25 मई को थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

21 मई की रात करीब 11.30 बजे मोपेड पर खाना लेने जा रहे युवक लक्ष्मण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया। राहगीरों ने उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। घायल लक्ष्मण के भाई शंकर कुमार की शिकायत पर सेक्टर-10 थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
तीनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस छानबीन कर रही है। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द ही मामलों की छानबीन कर वाहन चालकों की पहचान करके उनको जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
------
कार में पीछे से बाइक टकराई
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में 24 मई की रात करीब 1 बजे एक बाइक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी कार में पीछे से टकरा गई। हादसे में झाड़सा निवासी प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता सुभाष सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कार चालक ने उनके बेटे के साथ मारपीट भी की है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लिया। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार कर रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article