{"_id":"69daa4ac73bfb0d8d50c9355","slug":"pickup-truck-crashes-into-rear-of-truck-driver-and-conductor-killed-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111223-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रक में पीछे से टकराई पिकअप, चालक-परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रक में पीछे से टकराई पिकअप, चालक-परिचालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुआ भीषण हादसा, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिनगवां थाना क्षेत्र के झिमरावट गांव के समीप शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान शिवराज पुत्र रामजी लाल और यमराज मेहरा पुत्र रामफल के रूप में हुई है, जो राजस्थान के टोंक जिले के निवासी थे।
दोनों एक पिकअप वाहन में सवार होकर दिल्ली से अलवर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप डीएमई पर चैनल 50 व 51 के बीच झिमरावट गांव के पास पहुंची तो चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और वह आगे चल रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अधिकार क्षेत्र को लेकर उलझी रही तीन थानों की पुलिस
शनिवार को सुबह जब यह हादसा हुआ तो घटना की जानकारी मिलने के बाद नगीना, पिनगवां व फिरोजपुर झिरका पुलिस अपने अपने अधिकार क्षेत्र को लेकर असमंजस में रही है। अधिकार क्षेत्र स्पष्ट ना होने के कारण शवों के पोस्टमार्टम में भी देरी हुई है। हालांकि बाद में क्षेत्र स्पष्ट होने के बाद पिनगवां पुलिस ने कार्रवाई की और शवों का पोस्टमार्टम कराया।
नींद की झपकी से होते हैं ज्यादातर हादसे :
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। एक हादसे में तो तेज रफ्तार पिकअप ने काम करने वाले मजदूरों को ही टक्कर मार दी जिसमें करीब सात लोगों की जान चली गई थी। अक्सर पिकअप चालक दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते से दिल्ली में फल व सब्जियों के चक्कर लगाते हैं। ज्यादा चक्कर लगाने के कारण ओवरस्पीड व पर्याप्त आराम न मिलने के कारण शरीद की थकावट पिकअप वाहनों के हादसों का बड़ा कारण बन रही है।
एनएचएआई ने तुरंत हटाए वाहन :
जैसे ही यह हादसा डीएमई पर हुआ तो एनएचएआई की पैट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की आवश्यक कार्रवाई के बाद तुरंत एक्सप्रेसवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया।
Trending Videos