सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pile of Garbage Becomes a Nuisance in Jalvayu Vihar

Gurugram News: जलवायु विहार में कूड़े का ढेर बना मुसीबत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Pile of Garbage Becomes a Nuisance in Jalvayu Vihar
विज्ञापन
बादशाहपुर। सिलोखरा स्थित सेक्टर-30 के जलवायु विहार क्षेत्र में कूड़े का ढेर लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय दुकानदारों के बताया कि पिछले कई दिन से यहां कूड़ा नहीं उठाया गया है, जिसके चलते इलाके में गंदगी का अंबार लग गया है। जमा हुए कूड़े से उठ रही तेज बदबू ने आसपास के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। खासकर सड़क किनारे रेहड़ी वालों को इससे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रमेश श्रीवास्तव ने बताया कई दिन से यहां कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। बदबू इतनी ज्यादा है कि घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, एक अन्य निवासी सीमा देवी ने कहा कि इस गंदगी के कारण शहर की सूरत बिगड़ रही है। रेहड़ी संचालकों ने भी अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि वे रोजाना इसी स्थान पर काम करते हैं लेकिन कूड़े के कारण यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि कूड़ा लंबे समय से नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है, जिससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed