सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HPV vaccine awareness campaign in Manesar schools

Gurugram News: मानेसर के स्कूलों में एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccine awareness campaign in Manesar schools
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मानेसर। नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सोमवार को एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौरंगपुर और शिकोहपुर में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी देना था।
पीएचसी नखडौला के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. तरुण चोपड़ा ने छात्राओं को बताया कि एचपीवी वैक्सीन क्या है और यह क्यों जरूरी है। उन्होंने समझाया कि वैक्सीन लड़कियों को आगे चलकर होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाती है। तरुण ने कहा कि कई छात्राओं के मन में गलत धारणा थी कि वैक्सीन को लगवाने से भविष्य में संतान नहीं हो सकती। जो कि गलत है। इसे समय पर लगवाने से भविष्य में बड़ी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रश्न पूछने का अवसर भी दिया गया और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स---

क्यों जरुरी है एचपीवी वैक्सीन ---

डॉ. तरुण ने बताया कि पहले से पता लगाना बहुत मुश्किल होता है कि किस व्यक्ति का शरीर एचपीवी वायरस को खत्म कर पाएगा और किसमें यह संक्रमण लंबे समय तक रह सकता है। इसी कारण एचपीवी वैक्सीन को सबसे सुरक्षित बचाव माना जाता है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत देती है और संक्रमण से बचाने में मदद करती है। इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed