सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Information given to MSMEs about the bank's loan facilities

Gurugram News: एमएसएमई को बैंक की ऋण सुविधाओं को दी जानकारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Information given to MSMEs about the bank's loan facilities
विज्ञापन
जीआईए हाउस में एमएसएमई मेगा आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए गुरुग्राम में एमएसएमई मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को सेक्टर 14 आईडीसी स्थित गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए हाउस) में आयोजित कार्यक्रम में उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एमएसएमई और एमसीसी हेड ऑफिस डिवडिवीजन के महाप्रबंधक अमिताभ राय ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति में एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र न केवल बड़े स्तर पर रोजगार सृजन करता है, बल्कि देश के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला भी है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा एमएसएमई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और नई पहलों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए उद्यमियों को अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। गुरुग्राम सर्किल के सर्किल हेड निशांत कुमार ने कहा कि बैंक एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और सरल एवं त्वरित ऋण सुविधाओं के माध्यम से उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहा है। सहायक महाप्रबंधक शिल्पी शर्मा और उप सर्किल हेड सत्य प्रसन्न नायक ने भी बैंक की विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं सरकारी पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed