फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   plan for route diversions was formulated during police meeting in Gurugram regarding Independence Day

गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी: दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें प्रतिबंध का समय

Tue, 11 Aug 2026 04:10 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 11 Aug 2026 04:10 PM IST
सार

गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात प्लान तैयार किया है। 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय में रोक रहेगी। जरूरी सेवाओं और एयरपोर्ट जाने वाले यात्री वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।
 

विज्ञापन
plan for route diversions was formulated during police meeting in Gurugram regarding Independence Day
सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिव की तैयारियों व सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने ट्रैफिक टावर स्थित कार्यालय में बैठक ली। 12, 13, 14 व 15 अगस्त को दिल्ली में जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। मंगलवार को आयोजित हुई बैठक में एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव, एसीपी (पूर्व) इंद्रजीत, एसीपी (पश्चिम) संजय और सभी यातायात निरीक्षक मौजूद रहें। डीसीपी ने बैठक में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों व निरीक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटियों के दौरान यातायात का सुचारू संचालन कराने के बारे में दिशा-निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान भारी माल वाहक वाहनों का दिल्ली सीमा में प्रवेश नहीं होगा। भारी माल वाहक वाहनों काे दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48), द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सहित अन्य सड़क मार्गों से दिल्ली में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। वहीं, गुरुग्राम से अन्य जिलों पलवल, नूंह, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी सहित राजस्थान की ओर जाने वाले वाहनों पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध का समय 
भारी मालवाहक वाहनों का 12 अगस्त की शाम 5 बजे से 13 अगस्त की दोपहर 1.30 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। वहीं, 14 अगस्त 14 की शाम 5 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 1.30 बजे तक दिल्ली की सीमा में प्रवेश वर्जित रहेगा। केवल आवश्यक सामग्री वाले वाहन जैसे दूध, फल, सब्जी, एंबूलेंस, फायर ब्रिगेड आदि वाहनों का दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा। वहीं, एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्री वाहनों का दिल्ली-जयपुर हाईवे से दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अपने वाहनो से द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करके जा सकते हैं। 
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में कार्यक्रमों व सुरक्षा के मुद्देनजर भारी वाहनों का निर्धारित समय के लिए प्रतिबंध किया गया है।  इस दौरान ट्रक यूनियन सहित चालकों तक भी जानकारी पहुंचाई जा रही है ताकि प्रतिबंधित रास्तों पर वाहनों की न जाएं। -सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed