{"_id":"6a53c2320b1740ad2c0e1990","slug":"police-arrested-152-drug-peddlers-in-six-months-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-94232-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छह माह में 152 नशा तस्कराें को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छह माह में 152 नशा तस्कराें को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपराधिक गतिविधियों से कमाई राशि से संपत्ति बनाने वाले 10 तस्करों के घरों व अन्य निर्माण पर चला पीला पंजा
पुलिस की ओर से नशा तस्कर व विक्रेता को चिह्नित करके की जा रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिछले छह माह के दौरान 152 नशा तस्कराें को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी व आपराधिक गतिविधियों से कमाई राशि से संपत्ति बनाने वाले 10 तस्करों के घरों व अन्य निर्माणों पर पीला पंजा चलाकर ध्वस्त किया गया है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से नशा तस्कर व विक्रेता को चिह्नित करके मैन टू मैन मार्किंग की कार्रवाई की जा रही है।
गुरुग्राम पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने केवल गिरफ्तारी तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों पर जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। पुलिस ने छह माह के दौरान कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के 108 प्राथमिकी दर्ज की व 150 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
-- --
छह माह में बरामद किए गए मादक पदार्थ
गुरुग्राम पुलिस ने 2026 में एक जनवरी से 30 जून तक गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों व आरोपियों से भारी मात्रा में पदार्थ बरामद किए हैं। इनमें 4.02 किलोग्राम चरस/सुल्फा, 182.59 किलोग्राम गांजा, 216 ग्राम हेरोइन, 159 ग्राम स्मैक, 3.2 किलोग्राम पॉपी हस्क, 122 ग्राम एमडीएमए, छह ग्राम कोकीन और 30 नशीले कैप्सूल शामिल हैं।
विज्ञापन
-- --
किसी नागरिक को कहीं भी नशे की बिक्री, सप्लाई या तस्करी की जानकारी मिले तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933, गुरुग्राम पुलिस हेल्पलाइन 9289140479 या निकटतम पुलिस स्टेशन को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता