{"_id":"69d2718e25e438e3c301c487","slug":"police-removed-illegal-shanties-from-two-locations-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84111-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस ने दो जगह से हटाई अवैध झुग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस ने दो जगह से हटाई अवैध झुग्गी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार बदमाशों की पहचान कर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जीरो टालरेंस नीति के तहत पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बदमाशों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। कन्हई व वजीराबाद गांव स्थित एचएसवीपी की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर मशीनरी की सहायता से पूरी तरह ध्वस्त किया गया, जिससे सरकारी भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में कुख्यात अपराधी पश्चिम बंगाल के जिला नदिया निवासी जगबंधु पुरई, वजीराबाद निवासी नरेश, झाड़सा निवासी उमेद, हिमांशु और नितिन कौशिक को चिन्हित किया गया था। इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें हिंसक अपराध, चोरी, मादक पदार्थ तस्करी और रंगदारी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने में सामने आया है कि आरोपियों ने सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गी बसाकर उन्हें किराए पर दे दिया। उनसे अवैध रूप से किराया वसूला और इन स्थानों का उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन व विस्तार के लिए किया। यह संयुक्त कार्रवाई क्राइम यूनिट सेक्टर-17, सेक्टर-39 व सेक्टर-40 द्वारा डीटीपी और एचएसवीपी अधिकारियों के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया।
Trending Videos