सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police station and outpost in-charge will patrol with the team

Gurugram News: थाना व चौकी प्रभारी टीम के साथ करेंगे गश्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Police station and outpost in-charge will patrol with the team
विज्ञापन
गुरुग्राम। होली-धुलेंडी त्योहार को लेकर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) गौरव राजपुरोहित ने पूर्व जोन के थाना व चौकी प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। अपराधियों, असामाजिक तत्वों, हुडंगबाजों और नशा करके वाहन चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर हेट स्पीच, भड़काऊ पोस्ट व सामग्री डालने वालों पर होगी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। डीसीपी ने कहा कि बाइक पर सवार होकर हुड़दंग करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। जिले के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। त्योहार के अवसर पर चोरी, स्नैचिंग की वारदातें करने वाले गैंग सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में इन अपराधों को रोकने के लिए सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ गश्त करेंगे। डीसीपी पुलिस उपायुक्त (पूर्व) गौरव राजपुरोहित ने कहा कि सोशल मीडिया पर हेट स्पीच, भड़काऊ भाषण से संबंधित पोस्ट या सामग्री डालने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, टेलीग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल साइटों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि संदिग्ध पोस्ट डालने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed