सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations for New Metro Line Approval Granted for Preparation of DPR for 17 km Corridor from Railway Statio

Gurugram : नई मेट्रो लाइन की तैयारी, रेलवे स्टेशन से भोंडसी तक 17 किमी कॉरिडोर के लिए डीपीआर बनाने को मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

 एचएमआरटीसी रेलवे स्टेशन से भोंडसी तक मेट्रो निर्माण को लेकर काम कर रही है। इसके लिए सरकारी एजेंसी राइट्स को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। एजेंसी ने संभावित रूट का सर्वे कर लिया है।

Preparations for New Metro Line Approval Granted for Preparation of DPR for 17 km Corridor from Railway Statio
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में रेलवे स्टेशन-राजीव चौक-भोंडसी मेट्रो कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) की बोर्ड बैठक में 17.09 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के डीपीआर बनाने की मंजूरी दे दी गई है।

Trending Videos


प्रदेश सरकार जिले में मेट्रो रेल नेटवर्क बढ़ाने को लेकर कदम उठाए जा रही है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.05 किमी कॉरिडोर पर काम चल रहा है। एचएमआरटीसी रेलवे स्टेशन से भोंडसी तक मेट्रो निर्माण को लेकर काम कर रही है। इसके लिए सरकारी एजेंसी राइट्स को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। एजेंसी ने संभावित रूट का सर्वे कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआर बनाने की मंजूरी देने का एजेंडा हाल में हुई एचएमआरटीसी बैठक में रखा गया था। योजना के अनुसार, इस कॉरिडोर को रेलवे स्टेशन गुड़गांव के बजाय गुरुग्राम मेट्रो के सेक्टर-पांच स्टेशन से भोंडसी तक बनाया जाना है। सदर बाजार एरिया घनी आबादी वाला है और सड़कें कम चौड़ी हैं। ऐसे में इस एरिया में अंडरग्राउंड मेट्रो संचालन को देखते हुए डीपीआर तैयार किया जाएगा।

यशोभूमि से इफ्को चौक तक दिल्ली मेट्रो का विस्तार
बोर्ड बैठक में पालम विहार से सेक्टर-21 द्वारका मेट्रो स्पर और यशोभूमि से इफ्को चौक तक दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन तक विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद बोर्ड ने पालम विहार (रेजांगला चौक) द्वारका सेक्टर-21 के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को संशोधित करने की मंजूरी दे दी। इसमें कई शर्तें भी लगाई गई हैं। पहला साइबर सिटी में मौजूदा रैपिड मेट्रो और मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी कॉरिडोर के बीच कोई भौतिक एकीकरण नहीं होगा। दूसरा 2.8 मीटर के बजाय 2.9 मीटर स्टैंडर्ड गेज रोलिंग स्टॉक को अपनाया जाएगा। तीसरा ट्रेनों की शुरुआत/समाप्ति सेक्टर-56 के बजाय साइबर सिटी में होगी और मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-21 द्वारका तक मेट्रो ट्रेनों का सीधा परिचालन नहीं होगा।

नमो भारत को कुरुक्षेत्र तक ले जाने की तैयारी
बोर्ड बैठक में नमो भारत (आरआरटीएस) की स्थिति पर समीक्षा हुई। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड बैठक में बताया कि हरियाणा सरकार की इच्छा है कि दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर का विस्तार कुरुक्षेत्र तक किया जाए। ऐसे में इस कॉरिडोर को कुरुक्षेत्र तक ले जाने के लिए एक बार फिर डीपीआर में संशोधन किया जा सकता है। दूसरा इसे दूसरे फेज में जोड़ा जा सकता है। बता दें कि पहले की बनी डीपीआर में आरआरटीएसी को दिल्ली से पानीपत तक जाना था। हालांकि, नई डीपीआर में अब दिल्ली-पानीपत और करनाल तक नमो भारत प्रस्तावित है। नमो भारत दिल्ली में सराय काले खां से एनएच-44 के साथ जाएगी। 102.85 किलोमीटर रूट में 91.37 किलोमीटर रूट एलिवेटेड जबकि 11.48 किमी अंडरग्राउंड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed