सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Private company employee committed suicide by hanging himself

Gurugram News: निजी कंपनी कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Private company employee committed suicide by hanging himself
विज्ञापन
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के खोह गांव में किराये पर रहने वाले एक युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में रहने वाले अन्य युवक कंपनी से लौटे तो उन्हें युवक फंदे पर लटका मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से कमरे का निरीक्षण कराकर साक्ष्य जुटाए। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Trending Videos

युवक की पहचान आगरा निवासी वीरभान (19) के रूप में हुई है। वह आईएमटी मानेसर में एक निजी कंपनी में काम करता था और खोह गांव में तीन जानकार युवकों के साथ किराये के कमरे में रहता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या की है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद परिवार वालों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर उनको सौंप दिया। जांच अधिकारी एसआई अजय ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। मामले में सभी पहुलओं से जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed