सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Private Schools Open Despite Second Saturday Holiday

Gurugram News: दूसरे शनिवार की छुट्टी के बावजूद खुले निजी स्कूल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Private Schools Open Despite Second Saturday Holiday
: शनिवार को पुनहाना के एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जाती हुई।
विज्ञापन
-शिक्षा विभाग के आदेश दरकिनार, अभिभावकों में रोष
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को निर्धारित अवकाश के बावजूद क्षेत्र के कई निजी स्कूल खुले रहने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। आरोप है कि निजी स्कूल प्रबंधन शिक्षा विभाग के आदेशों की अनदेखी करते हुए नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

अभिभावकों का कहना है कि दूसरे शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित होता है, लेकिन इसके बावजूद बच्चों को बुलाया जा रहा है। कई अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन इस दिन किताबें, स्टेशनरी और वर्दी बेचने के लिए बच्चों को बुला रहे हैं। स्कूल परिसर में ही सामान खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है। विभाग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्कूलों का खुले रहना अधिकारियों की अनदेखी को दर्शाता है। शिकायतों के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्कूल संचालकों के हौसले बुलंद हैं। वहीं विभाग के अधिकारी भी मानते है कि छुट्टी के बावजूद स्कूल खुले है, लेकिन कार्यवाही से कतराते नजर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

विभाग के नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों की जानकारी हासिल की जा रही है, ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद भी नियमों की अवहेलना की जाती है तो ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।

राजेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed