सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Provided information about the new labor laws.

Gurugram News: नए श्रम कानूनों की दी जानकारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Provided information about the new labor laws.
गुरुग्राम। उद्योग विहार औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल ट्राइडेंट में नए श्रम कानूनों एवं सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने भाग लिया। सेमीनार का उद्देश्य श्रमिकों एवं नियोजकों को सामाजिक सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों और कर्मचारियों को उपलब्ध विभिन्न हितलाभों की जानकारी प्रदान करना था। ईएसआईसी गुरुग्राम के कार्यालय प्रमुख सुनील यादव ने नए श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 व श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईएसआईसी के माध्यम से कर्मचारियों को बीमारी हितलाभ, अशक्तता हितलाभ, प्रसूति हितलाभ सहित अनेक सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। कार्यक्रम में सचिन सिंह, उप निदेशक तथा विकास लोहचब, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सहित ईएसआईसी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। होटल ट्राइडेंट की एचआर प्रमुख अनुभा खंडेलवाल, कार्यकारी सहायक प्रबंधक उर्वी महाजन तथा विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भी सेमीनार में भाग लिया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितलाभों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed