सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Punjab minister Sanjeev Arora produced before Gurugram court

ED Sanjeev Arora: गुरुग्राम कोर्ट में पेश हुए पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा, बेटी गले लगकर रो पड़ी

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 May 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

रिमांड खत्म होने पर ईडी ने पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम कोर्ट में फिर से पेश किया। इस दौरान उनका परिवार भी कोर्ट पहुंचा था।

Punjab minister Sanjeev Arora produced before Gurugram court
मंत्री संजीव अरोड़ा परिवार संग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम कोर्ट में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद पेश किया गया। इस दौरान अरोड़ा का परिवार भी कोर्ट पहुंचा, जहां उनकी बेटी पिता को गले लगाकर रोती नजर आई। न्यू चंडीगढ़ भूमि सौदों, मास्टर प्लान में कथित हेरफेर और 150 करोड़ रुपये के सनटेक सिटी घोटाले की जांच अब बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों तक पहुंच रही है। 



गमाडा के मुख्य प्रशासक तलब 
जालंधर ईडी ने गमाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार को तलब किया है। पावरकॉम के सीएमडी और 2005 बैच के आईएएस अधिकारी बसंत गर्ग को सोमवार को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। पीपीसीएल की कमर्शियल डायरेक्टर हर्षरन कौर त्रेहन, लुधियाना के वित्तीय निवेशक हेमंत सूद और जालंधर के कारोबारी भी जांच एजेंसी के रडार पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की कड़ियों से भी जुड़ रहा है। पिछले दिनों पंजाब के कई बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों पर छापेमारी हुई थी। अब जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में कई और बड़े नाम जांच के घेरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


ईडी की जांच का बढ़ता दायरा
जांच एजेंसियों के निशाने पर न्यू चंडीगढ़ की इको सिटी-3, कमर्शियल कॉरिडोर और लो-डेंसिटी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स हैं। आरोप है कि मास्टर प्लान में बदलाव कर कुछ जमीनों को मिक्स्ड लैंड यूज से बदलकर रिहायशी श्रेणी में किया गया। इससे चुनिंदा बिल्डरों को फायदा पहुंचा और सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। ईडी की टीमों ने माजरी और लुधियाना के सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच की है। सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स परियोजनाओं से जुड़े रिकॉर्ड भी एजेंसी ने कब्जे में लिए हैं।

150 करोड़ का सनटेक सिटी धोखाधड़ी मामला
150 करोड़ रुपये के सनटेक सिटी धोखाधड़ी मामले में आरोप है कि प्रमोटरों ने 15 भूस्वामियों के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाए। नकली सहमति पत्र तैयार कर उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सीएलयू हासिल किया। निवेशकों से करोड़ों रुपये वसूले गए। 

पंजाब की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संजीव अरोड़ा के साथ-साथ अमन अरोड़ा का नाम भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। लगातार हो रही पूछताछ और छापेमारी से साफ है कि पंजाब में बिल्डर-अफसर-राजनीतिक गठजोड़ की परतें खुल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed