सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raid conducted following tip-off on cow slaughter; cow recovered

Gurugram News: गोकशी की सूचना पर छापा, गाय बरामद

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Raid conducted following tip-off on cow slaughter; cow recovered
विज्ञापन
पिनगवां । थाना क्षेत्र के गांव सहजादपुर में गोकशी की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस टीम को सूचना मिली कि नूर मोहम्मद पुत्र अब्दुल सुभान निवासी सहजादपुर अपने खाली प्लॉट में एक गाय को बांधकर गोकशी की तैयारी कर रहा है। वह मांस बेचने का धंधा करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति हाथ में छुरी लेकर गांव की आबादी की तरफ भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दूरी अधिक होने और आबादी का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। भागने वाले की पहचान नूर मोहम्मद के रूप में हुई। मौके पर पुलिस को एक गाय बंधी मिली, जिसे कब्जे में लेकर सुरक्षित छुड़ाया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed