{"_id":"6a6b9a12887c952ebd0d85a6","slug":"registration-for-the-boxing-competition-will-take-place-on-august-1st-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96166-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बॉक्सिंग स्पर्धा के लिए एक अगस्त को होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बॉक्सिंग स्पर्धा के लिए एक अगस्त को होगा पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक स्तर के विजेता खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
सेक्टर-86 स्थित नॉकआउट बॉक्सिंग अकादमी में दो और तीन अगस्त को होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण एक अगस्त को होगा। इसका आयोजन दो और तीन अगस्त को सेक्टर-86 स्थित नॉकआउट बॉक्सिंग अकादमी में होगा। प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने अपने-अपने ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता या निर्धारित स्थान प्राप्त कर जिला स्तर के लिए क्वालिफाई किया है।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक और बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ पंजीकरण कराना होगा।
आयोजकों ने सभी स्कूलों के खेल प्रभारियों और प्रशिक्षकों से अपील की है कि वे पात्र खिलाड़ियों को समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि पंजीकरण और प्रतियोगिता का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके। प्रतियोगिता में निष्पक्षता और एसजीएफआई के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन समिति के अध्यक्ष भीम ठाकरान ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब जिला स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।