{"_id":"6a6b9b8b444c511d0002f884","slug":"residents-of-rising-homes-demand-early-construction-of-a-33-kv-power-station-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96151-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राइजिंग होम्स के निवासियों ने की 33 केवी बिजली स्टेशन जल्द बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राइजिंग होम्स के निवासियों ने की 33 केवी बिजली स्टेशन जल्द बनाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंडर जारी होने के तीन महीने बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने से लोग परेशान, सीएम विंडो और समाधान शिविर के जरिये मुख्यमंत्री से की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स के 3,000 से ज्यादा फ्लैट में रहने वाले करीब 2,000 परिवार लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान हैं। इसे लेकर रॉयल ग्रीन ओनर्स कंडोमिनियम एसोसिएशन ने समाधान शिविर और मुख्यमंत्री विंडो के जरिये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से 33 केवी स्विचिंग स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है।
एसोसिएशन का कहना है कि अभी सोसाइटी में बिजली करीब 6.5 किलोमीटर दूर हरसरू सब-स्टेशन से 11 केवी लाइन के जरिये आती है। यह लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इलाके में अक्सर निर्माण कार्य चलते रहते हैं, जिससे कई जगह लाइन खराब हो गई है। हल्की बारिश या नमी होने पर भी लाइन में फॉल्ट आ जाता है और बिजली चली जाती है। इसके अलावा सोसाइटी में लगातार नए परिवार रहने आ रहे हैं, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ रही है।
एसोसिएशन के अनुसार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने फरवरी 2025 में सोसाइटी के लिए 13,520 किलोवाट बिजली लोड मंजूर किया था। इस लोड के अनुसार यहां 33 केवी स्विचिंग स्टेशन बनाया जाना जरूरी है। इसके लिए बिल्डर पहले ही करीब 400 वर्ग गज जमीन विभाग को दे चुका है और सभी जरूरी शुल्क भी जमा करा चुका है। अप्रैल 2026 में इस परियोजना के लिए टेंडर भी जारी किया गया था, लेकिन तीन महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।