सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents upset with the poor cleanliness of the road leading from ILD Mall to Universal Garden-2.

Gurugram News: आईएलडी मॉल से यूनिवर्ल्ड गार्डन-2 जाने वाले मार्ग की बदहाल सफाई व्यवस्था से परेशान निवासी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Residents upset with the poor cleanliness of the road leading from ILD Mall to Universal Garden-2.
विज्ञापन
करीब 800 मीटर तक फैला हुआ है कूड़ा, प्रदूषण में कर रहा वृद्धि


संवाद न्यूज एजेंसी



बादशाहपुर। सोहना रोड पर आईएलडी मॉल के पास से यूनिवर्ल्ड गार्डन 2 की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 800 मीटर तक कूड़ा फैला हुआ है। नागरिकों ने संयुक्त रूप से नगर निगम अधिकारियों से इस सड़क की शीघ्र सफाई और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। लंबे समय से सड़क किनारे कूड़ा, मिट्टी और मलबा जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए स्थिति और गंभीर होने की आशंका हो गई है।

---------



इस जगह की सफाई व्यवस्था खराब होने के कारण राहगीरों को बदबू और गंदगी से भरे रास्ते से निकलने को मजबूर है। वहीं, नगर निगम को फोटो और लोकेशन साझा कर समस्या से अवगत करा दिया गया है। - महेंद्र शर्मा, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन




यह मार्ग हजारों लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है इसलिए यहां नियमित सफाई और निगरानी बेहद जरूरी है। हाल ही में आई तेज आंधी के दौरान धूल से साथ इस कचरें में जमा प्लास्टिक और पन्नियां भी हवा में उड़ रही है। - संजीव भाटिया, निवासी
विज्ञापन




आईएलडी मॉल के पास से यूनिवर्ल्ड गार्डन-2 की ओर जाने वाला करीब 800 मीटर की यह सड़क लंबे समय से कूड़े से अटी पड़ी हुई है। इस कूड़े को साफ करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई गाड़ी कूड़ा उठाने नहीं पहुंचती है। - सुदंर लाल अग्रवाल, निवासी



मार्ग पर सफाई न होने से धूल उड़ रही है जिससे आसपास रहने वाले लोगों और आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही है। वहीं प्रदूषण में बढ़ोतरी भी हो रही है। - आशुतोष त्यागी, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed