{"_id":"69a17dabf2c0a520200eb6dd","slug":"road-accident-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-122077-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसों में 12 वर्षीय बच्चे व महिला की मौत, वाहन चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसों में 12 वर्षीय बच्चे व महिला की मौत, वाहन चालक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 12 वर्षीय बच्चे और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा अलावलपुर गांव के पास मोहना रोड स्थित राधे वाटिका के नजदीक हुआ। मृतक रोहन के पिता राजेश ने बताया कि उनका बेटा बारात देखने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो रोहन लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मित्रोल गांव के पास हुई। गांव निवासी ललित ने पुलिस को बताया कि एक महिला सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। पुलिस ने एमबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत होती थी और आसपास के क्षेत्र में देखी जाती थी। मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं।
Trending Videos