{"_id":"6a6ca497f09515d81802236f","slug":"rps-mahendragarh-champions-in-cbse-cluster-under-17-football-tournament-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96318-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीबीएसई क्लस्टर अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में आरपीएस महेंद्रगढ़ चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीबीएसई क्लस्टर अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में आरपीएस महेंद्रगढ़ चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेदास इंटरनेशनल उपविजेता, मेजबान केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया
गुरुग्राम। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर अंडर-17 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के स्कूलों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।फाइनल मुकाबले में आरपीएस महेंद्रगढ़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर खिताब जीता।
टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले के पहले सेमीफाइनल में आरपीएस महेंद्रगढ़ ने मेजबान केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में वेदास इंटरनेशनल स्कूल ने ऑर्किड स्कूल को 4-0 से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में आरपीएस महेंद्रगढ़ ने वेदास इंटरनेशनल स्कूल को 1-0 से हराकर सीबीएसई क्लस्टर अंडर-17 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
वहीं, वेदास इंटरनेशनल स्कूल ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। मेजबान केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल, गुरुग्राम ने शानदार खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी एवं सम्मान दिए गए। इस अवसर पर खिलाड़ी, प्रशिक्षक, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। ये युवा खिलाड़ियों में सामूहिक कार्य जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास करती हैं। संवाद