सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Science and mathematics students will receive guidance from experienced teachers.

Gurugram News: विज्ञान और गणित के छात्रों को मिलेगा अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Science and mathematics students will receive guidance from experienced teachers.
विज्ञापन
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत जिला विज्ञान और गणित विशेषज्ञ को विद्यालयों में पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावित होने से बचाना और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। शिक्षा विभाग के अनुसार कई सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित के शिक्षकों के पद खाली हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अनुभवी शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। ये विशेषज्ञ शिक्षक स्कूलों में नियमित रूप से विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे और कठिन विषयों को आसान तरीके से समझाने में मदद करेंगे। शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जब तक नियमित नियुक्तियां नहीं हो जातीं, तब तक यह व्यवस्था छात्रों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed