फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven signals on Sector-30/31 Road halted speed.

Gurugram News: सेक्टर-30/31 रोड पर सात सिग्नलों ने थामी रफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Seven signals on Sector-30/31 Road halted speed.
डिवाइडिंग रोड पर रोजाना जाम, वाहन चालक परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएडीए) की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण शहर को जाम मुक्त बनाने की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही हैं। इसका सबसे बड़ा खामियाजा रोजाना हजारों वाहन चालकों को मानसिक तनाव और समय की बर्बादी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। शहर का सेक्टर-30/31 डिवाइडिंग रोड इस प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है।
महज 1.9 किलोमीटर के इस छोटे से टुकड़े पर सात ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। अत्यधिक सिग्नलों के कारण यहां सुबह और शाम के समय वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग जाती हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-48, स्टार मॉल, सेक्टर-31, 40 और सुभाष चौक को जोड़ने वाला यह मुख्य संपर्क मार्ग अब चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को 30 मिनट तक का समय लग रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सिग्नलों के बीच की दूरी बहुत कम होने से यातायात की रफ्तार पूरी तरह थम जाती है। लोगों ने मांग की है कि जीएमडीए को दावों से हटकर इस कॉरिडोर का तुरंत वैज्ञानिक ट्रैफिक अध्ययन कराना चाहिए। इस रोड पर नेताजी सुभाष चौक, साउथ सिटी चौक, झाड़सा रोड चौक, राइट यूटर्न, सेक्टर 30 चौक, लेफ्ट टर्न और हाईवे की लाइट शामिल हैं।
विज्ञापन


योजनाएं सिर्फ फाइलों तक सीमित
जीएमडीए की शहर में जाम दूर करने की योजनाएं फाइलों तक सीमित हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पुराना हो या नया गुरुग्राम, जाम की समस्या अब आम हो गई है। -सुखबीर कटारिया, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क पर चार ट्रैफिक सिग्नलों की जरूरत नहीं है, इससे लोग रोज परेशान होते हैं। शहर की बढ़ती आबादी के अनुरूप आधारभूत ढांचे का विकास अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। -अशोक भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ता, सेक्टर-40


------------------------
एनएच-48 से नेताजी सुभाष मार्ग को जोड़ने वाली सेक्टर-30 और 31 की डिवाइडिंग रोड पर जाम की समस्या के समाधान के लिए एक्सईएन को सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जरूरत के अनुसार फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। - जगदीश सिंह सरोत, अधीक्षण अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed