फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Oh, Sir... the highway caved in during the monsoon's trailer itself.

Gurugram News: अरे साहब... मानसून के ट्रेलर में ही धंस गया हाईवे

Tue, 07 Jul 2026 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Oh, Sir... the highway caved in during the monsoon's trailer itself.
दिल्ली जयपुर हाइवे पर बारिश से दस किमी लंबा जाम। संवाद
डेढ़ घंटे की बारिश में डूबा गुरुग्राम, हाईवे धंसने से दो लेन बंद, लगा लंबा जाम
विज्ञापन

गुरुग्राम। महज डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से लेकर रिहायशी कॉलोनियों तक, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम और नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। सीवर और पेयजल पाइपलाइन के अधूरे निर्माण कार्य भी मुसीबत का कारण बने। इन अधूरे निर्माण कार्यों के कारण शहर में जगह-जगह वाहन चालक फंसे नजर आए। एनएच-48 पर सनबीम कंपनी के पास मुख्य सड़क का एक हिस्सा धंसने से दो लेन बंद करनी पड़ीं। इसके चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। बारिश से हुई परेशानियों पर लोगों का कहना है कि अरे साहब अभी तो मानसून का सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म में क्या होगा। ब्यूरो
डेढ़ घंटे की बारिश में डूब गई मिलेनियम सिटी
मंगलवार को हुई मात्र डेढ़ घंटे की बारिश ने मिलेनियम सिटी (गुरुग्राम) की रफ्तार रोक दी। शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव के कारण लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ा और कई वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। सबसे गंभीर स्थिति दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर रही, जहां हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक मुख्य सड़क पानी में डूब गई। सनबीम कंपनी के पास जीएमडीए द्वारा ट्रेंचलेस पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। ट्रेंचलेस पाइपलाइन में बारिश का पानी आने के कारण सड़क धंस गई, जिसके बाद पुलिस को हाईवे की दो लेन बंद करनी पड़ीं। इसके कारण हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जलभराव का मुख्य कारण एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड को कंक्रीट से ऊंचा बनाना रहा, जिससे पानी मुख्य हाईवे पर आ गया। इसके अलावा, द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-102 अंडरपास को भी जलभराव के कारण बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

जलभराव ने धीमी की रफ्तार
दूसरी ओर बारिश के दौरान शिवाजी नगर, अर्जुन नगर, राम नगर, देवीलाल कॉलोनी, गांधी नगर, शक्ति पार्क, बसई एन्क्लेव, पटेल नगर, सेक्टर-4, 5, 21, 22, 40, पालम विहार, सुशांत लोक, सनसिटी तथा न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-55 और 56 सहित कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। कई कॉलोनियों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की प्रमुख सड़कों पर भी हालात खराब रहे। राजीव चौक, सेक्टर-15, सब्जी मंडी, हीरो होंडा चौक, नरसिंहपुर सर्विस रोड, बसई रोड, पटौदी रोड, नेहरू स्टेडियम रोड और उमंग भारद्वाज मार्ग समेत कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात बाधित रहा। एक बार फिर बारिश ने यह सवाल खड़ा कर दिया कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद नगर निगम और जीएमडीए की जल निकासी व्यवस्था क्यों हर बरसात में जवाब दे जाती है। हर मानसून की तरह इस बार भी लोगों को जलभराव, जाम और अव्यवस्थित निर्माण कार्यों का खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरे विकास कार्य बने मुसीबत
नगर निगम की ओर से चल रहे सीवर और पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य भी लोगों के लिए मुसीबत बन गए। जगह-जगह खुदी सड़कों पर कीचड़ और जलभराव के कारण वाहन फंसते रहे। सिविल लाइंस रोड पर खुदाई वाले हिस्से में एक गाड़ी धंस गई, जबकि गोल्फ कोर्स रोड से सेक्टर-53 सर्कल के पास टूटी सड़क में एक स्कूल बस का अगला हिस्सा धंस गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। इसके अलावा जगह-जगह स्कूटी और वाहन पानी में फंस गए और लोगों को धक्के देने पड़े।
स्कूल विद्यार्थियों को हुई परेशानी
स्कूलों की छुट्टी के समय बारिश होने से बच्चों और अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कई स्कूलों में बच्चों को बारिश थमने तक रोकना पड़ा, जबकि स्कूल बसों को जलभराव और टूटी सड़कों के कारण वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ा।

सोसाइटियों में भी हुई अव्यवस्था
बादशाहपुर। बारिश के बाद सोसाइटी के अंदर और बाहर जलभराव की स्थिति बन गई। कई सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी, सेक्टर-108 की रहेजा वेदांता सोसाइटी के आसपास, सेक्टर-66 स्थित बीपीटीपी सोसाइटी, सेक्टर-69 के ट्यूलिप चौक, सेक्टर-102 स्थित द्वारका एक्सप्रेसवे, हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन के पास की कई सोसाइटियां और सेक्टर-5 में जलभराव देखने को मिला। दूसरी ओर मानेसर के सेक्टर तीन, सेक्टर एक में जलभराव से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इतनी हुई बारिश



तहसील/उप-तहसील के अनुसार बारिश (मिमी)
7 जुलाई (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)

तहसील - गुरुग्राम-76
उप-तहसील - कादीपुर-82
उप-तहसील - हरसरू-82
तहसील - वजीराबाद-49
उप-तहसील - बादशाहपुर-15
तहसील - सोहना-20
तहसील - मानेसर-50
तहसील - पटौदी-26
तहसील - फर्रुखनगर-27

दिल्ली जयपुर हाइवे पर बारिश से दस किमी लंबा जाम। संवाद

दिल्ली जयपुर हाइवे पर बारिश से दस किमी लंबा जाम। संवाद

दिल्ली जयपुर हाइवे पर बारिश से दस किमी लंबा जाम। संवाद

दिल्ली जयपुर हाइवे पर बारिश से दस किमी लंबा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed