फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work on constructing pillars for the elevated road in Manesar has begun.

Gurugram News: मानेसर में एलिवेटेड रोड के पिलर तैयार करने का काम शुरू

Tue, 07 Jul 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Work on constructing pillars for the elevated road in Manesar has begun.
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। परियोजना के जरिए हाईवे पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करना और लोगों को जाम से राहत देना है। निर्माण कार्य के लिए एक साथ मशीनों और श्रमिकों की मदद से काम किया जा रहा है। फिलहाल जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर एलिवेटेड रोड के पिलर तैयार करने का काम शुरू हो गया है। मशीनों की सहायता से पिलरों के लिए गहरे गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इसके साथ ही पिलरों में इस्तेमाल होने वाले लोहे के सरियों का ढांचा भी तैयार किया जा रहा है। निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर एक साथ काम किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए हाईवे के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इससे निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे और किसी तरह की दुर्घटना की संभावना कम हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed