सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shots Fired at Singer Fazilpuria's Event Organizer; One Security Personnel Injured

Gurugram: गायक फाजिलपुरिया के इवेंट आर्गेनाइजर के घर पर फायरिंग, एक सुरक्षा कर्मी घायल, गैंगस्टर ने दी थी धमकी

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 03 May 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

गायक राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरव यादव के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, सौरभ यादव को विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल की ओर से धमकी मिली हुई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दे रखी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।

Shots Fired at Singer Fazilpuria's Event Organizer; One Security Personnel Injured
फाजिलपुरिया के इवेंट आर्गेनाइजर के घर पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शनिवार की रात करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गुरुग्राम के कन्हई गांव सेक्टर-45 में गायक राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरव यादव के घर पर फायरिंग की। इस फायरिंग में सौरव यादव के सुरक्षाकर्मी सिपाही कुलविंदर को दो गोलियां लगी हैं। बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने तीन फायर किए। बदमाशों का टारगेट सौरव यादव थे, लेकिन उनके साथ तैनात सिपाही कुलविंदर गोलीबारी की चपेट में आ गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। 

Trending Videos


दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल सिपाही कुलविंदर को सेक्टर-38 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फायरिंग करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सौरभ यादव को विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल की ओर से धमकी मिली हुई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दे रखी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के समय सौरभ यादव घर पर ही पहली मंजिल पर मौजूद थे, जबकि सिक्योरिटी ऑफिस गेट के पास था। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर पीएसओ ने जैसे ही पोजिशन ली, तो दो गोलियां उसे छूकर निकल गई। वहीं, एक गोली हवाई फायर हुई। 

बता दें कि गायक राहुल फाजिलपुरिया पर 14 जुलाई 2025 की शाम को फायरिंग हुई थी, जिसमें वह बच गए थे। इसके बाद फाजिलपुरिया के करीब दिल्ली निवासी रोहित शौकीन की 4 अगस्त 2025 की रात को एसपीआर रोड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरव यादव ने हाल ही में राहुल फाजिलपुरिया के गाने लारी लारी को प्रमोट किया था। जिसके बाद से ही दीपक नांदल की ओर से उसे धमकी गई थी। अब यह फायरिंग हुई है। 

सौरभ यादव के घर पर गोली चलाने मामले में सेक्टर 40 थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुरक्षा में तैनात सिपाही की शिकायत पर हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं सहित अन्य धाराओं में यह एफआईआर हुई है। 

पुलिस के अनुसार, दो गोलियां सिपाही कुलबीर के हाथ व पैर को छूती हुई निकल गई। गोली लगने से घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत स्थिर है तथा खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सौरभ व दीपक नांदल आपस में पुराने जानकार थे। लेकिन रुपयों को लेकर दोनों में कोई विवाद था, जिस पर दीपक नांदल ने सौरव को धमकी भी दी थी। गोली चलाने की वारदात को दीपक नांदल द्वारा अंजाम दिलाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की अलग अलग टीम लगी हुई है। अपराधियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed