{"_id":"6a0ef6403396264c9b004a63","slug":"society-without-gate-residents-in-trouble-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88719-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना गेट की सोसाइटी, मुश्किल में निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना गेट की सोसाइटी, मुश्किल में निवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोसाइटी में गेट नहीं होने से घुस रहे लावारिस पशु, फैल रही गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। बालवाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसाइटी में प्रवेश द्वार पर स्थायी गेट नहीं होने के कारण सोसाइटी के लोग काफी परेशान हैं। स्थायी गेट नहीं होने की वजह से लावारिस पशु आसानी से सोसाइटी में घुस रहे हैं। ये पशु पार्कों, गलियों और ओपन एरिया में घूमते रहते हैं, जिससे निवासियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सोसाइटी के लोगों का कहना है कि पशु जगह-जगह गोबर कर देते हैं, जिससे गंदगी फैल रही है। कई बार लावारिस पशु अचानक लोगों के सामने आ जाते हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से अब तक सोसाइटी के लिए स्थायी रास्ता और मुख्य गेट की व्यवस्था नहीं की गई है।
लोग बोले- बिल्डर को करना चाहिए समाधान
सोसाइटी में मुख्य गेट नहीं होने की वजह से लावारिस पशु आसानी से अंदर आ जाते हैं। इससे गंदगी फैल रही है और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। -एसएल सिंगला, सोसाइटी निवासी
विज्ञापन
पार्क और सोसाइटी की गलियों में पशुओं के घूमने से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है। बिल्डर को जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए। -अन्नू यादव, सोसाइटी निवासी

Trending Videos