{"_id":"69d6b4804c671f634f0533af","slug":"sohna-municipal-corporation-issues-notice-to-agency-installing-tricolor-lights-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84333-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना नप ने तिरंगा लाइट लगाने वाली एजेंसी को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना नप ने तिरंगा लाइट लगाने वाली एजेंसी को थमाया नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी, जांच में बंद पाई गई थीं अधिकतर तिरंगा लाइटें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगरपरिषद ने तिरंगा लाइट लगाने वाली एजेंसी को नोटिस थमाकर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है। जांच में एजेंसी द्वारा लगाई गई अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हुई मिली थीं। एजेंसी को इस कार्य का ठेका करीब डेढ़ वर्ष पहले दिया गया था।नगरपरिषद ने करीब डेढ़ वर्ष पहले परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौक-चौराहों को जगमग करने के लिए तिरंगा लाइटें लगवाई थीं। यह ठेका एमएस इंजीनियरस को दिया गया था। परिषद ने एजेंसी को 28 नवंबर 2024 को कार्य का ठेका अलॉट किया था, लेकिन एजेंसी ने कार्य 5 दिसंबर 2024 से करना शुरू किया था। परिषद ने एजेंसी को 19 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन वर्तमान में अधिकांश तिरंगा लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। जिसको लेकर नगरपरिषद प्रशासन गंभीर हो गया है। परिषद ने एजेंसी को नोटिस देकर तिरंगा लाइटों को तुरंत ठीक करने के फरमान जारी कर दिए हैं।
नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने बताया कि तिरंगा लाइटों का निरीक्षण किया गया था। जिसमें अधिकांश लाइटें बंद पाई गईं। इसके बाद एजेंसी को लिखित नोटिस जारी किया गया है। लाइटों के रखरखाव की जिम्मेवारी 3 वर्षों तक एजेंसी को निर्धारित है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर एजेंसी लाइटों को ठीक नहीं कराती है तो उसको ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
Trending Videos