सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sparks Flare Up Again in Bandhwari... Lives at Risk

Gurugram News: बंधवाड़ी में फिर भड़की चिंगारी...संकट में सांसें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Sparks Flare Up Again in Bandhwari... Lives at Risk
बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर लगी बुधवार शाम को आग। संवाद
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट में बुधवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कूड़े के ढेर में लगी आग तेजी से फैल गई और पूरे इलाके में काला धुआं छा गया। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी बंधवाड़ी लैंडफिल साइट आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने में कई घंटे लग सकते हैं, क्योंकि कूड़े के अंदर तक आग फैल चुकी है। मौके पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त समेत प्रशासन के कई अधिकारी भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कूड़े में किसी चिंगारी या गैस के कारण आग भड़की। धुएं के चलते आसपास के इलाकों में हवा प्रदूषित हो गई है। वहीं, ट्रैफिक को भी एहतियातन डायवर्ट किया गया है।
ट्रैफिक रूट को किया गया डायवर्ट

बंधवाड़ी लैंडफिल साइट में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मी लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं, लेकिन आग तेजी फैलने के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियातन ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। आग से बढ़ते धुएं के कारण वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय निवासी सांस लेने में दिक्कत की शिकायत कर रहे हैं।
एनजीटी को लिखित में देने के बाद भी नहीं लगाए गए फायर इंजन
पर्यारणविद् वैशाली राणा बताती हैं कि एमसीजी की लापरवाही के कारण ही आग लगी है। बताया जा रहा है कि एमसीजी ने एनजीटी को लिखित में फायर इंजन तैनात करने का आश्वासन दिया था लेकिन मौके पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड भी देर से पहुंची, जिसके कारण तब तक आग काफी फैल चुकी थी। ऐसे में अरावली क्षेत्र में आग फैलने का खतरा बढ़ गया है।
बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर बुधवार को आग लगने पर निगम की सूचना मिलते ही निजी फायर बिग्रेड को तुरंत मौके पर भेजा गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई कर आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया गया है। -जय नारायण, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी
आग लगने की सूचना के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। फायर विभाग की ओर से फरीदाबाद और गुरुग्राम के दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ निजी कंपनी की दमकल गाड़ी भी लगाई गई हैं। -प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।
-------------
शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई
बंधवाड़ी लैंडफिल साइट के आसपास छह से सात गांव बसे हैं, जिनकी आबादी लगभग 10-10 हजार है। यहां के लोग धुएं के साथ-साथ पेयजल की गुणवत्ता भी खराब है। इसके लिए कई बार प्रदूषण बोर्ड समेत एनजीटी को भी शिकायत दी है, लेकिन कोई समाधान नहीं। -हरबीर, सरपंच, ग्वालपहाड़ी गांव
बंधवाड़ी लैंडफिल में आग कोई नई बात नहीं, पहले भी कई बार लग चुकी है। डिजिटल सिस्टम लागू होने के बावजूद समस्या जस की तस, प्रदूषण और लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। -सोहित हरसाना, ग्वालपहाड़ी गांव

नगर निगम अधिकारी निरीक्षण कर लौट जाते हैं लेकिन असली समस्या गांव के लोगों को झेलनी पड़ती है। जहरीली हवा के साथ पीने का पानी भी दूषित हो चुका है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। -विजय पल हरसाना, ग्वालपहाड़ी गांव
यह समस्या एक दिन की नहीं, कई बार दोहराई जा चुकी है। हर बार चेतावनी नजरअंदाज होती है, आशंका है कि किसी बड़े हादसे के बाद ही अधिकारी सबक लेंगे और ठोस कार्रवाई करेंगे। -लखन, बंधवाड़ी गांव, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed