फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   State Youth Athletics Competition to be held at the Sports University on August 8 and 9.State Youth Athletics Competition to be held at the Sports University on August 8 and 9.

Gurugram News: 8 और 9 अगस्त को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में होगी राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Fri, 31 Jul 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
State Youth Athletics Competition to be held at the Sports University on August 8 and 9.State Youth Athletics Competition to be held at the Sports University on August 8 and 9.
अंडर-18 वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा के युवा एथलीटों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का मंच तैयार हो गया है। 14वीं हरियाणा स्टेट यूथ (अंडर-18) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आठ और नौ अगस्त को सोनीपत के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में जिला एथलेटिक्स संघ सोनीपत और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इसमें राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।



एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि यूथ ओलंपिक के नियमों के अनुसार केवल एक जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच जन्मे एथलीट ही भाग लेने के पात्र होंगे। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के निर्धारित मानकों के अनुसार एक से तीन सितंबर तक पंजाब के लुधियाना में आयोजित होने वाली 21वीं यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। हरियाणा टीम का अंतिम चयन राज्य चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति करेगी।
विज्ञापन




एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर दौड़, लड़कियों की 100 मीटर हर्डल, लड़कों की 110 मीटर हर्डल, लड़कियों की 3000 मीटर रेस वॉक, लड़कों की 5000 मीटर रेस वॉक, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो और हेप्टाथलॉन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed