सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict Action Must Be Taken Against Illegal Parking and Rule Violations: Deputy Commissioner

अवैध पार्किंग और नियम उल्लंघन पर हो सख्ती : उपायुक्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Strict Action Must Be Taken Against Illegal Parking and Rule Violations: Deputy Commissioner
विज्ञापन
पूर्व जोन में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को लेकर पुलिस उपायुक्त यातायात ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। पुलिस उपायुक्त यातायात ने पूर्व जोन में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात निरीक्षक और जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा पूर्व जोन में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मौजूद सभी यातायात निरीक्षक एवं जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त यातायात ने आमजन के साथ अच्छा व्यवहार रखते हुए प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और सड़क मार्ग पर अवैध पार्किंग न होने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालान नहीं, सलाम मिलेगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गुरुग्राम। पुलिस उपायुक्त यातायात की ओर से यातायात पुलिस कर्मचारियों और हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से चालान नहीं, सलाम मिलेगा अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम क्राउन प्लाजा स्थित हीरो पार्क में लगाया गया। इस ट्रैफिक पार्क का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। यहां समय-समय पर स्कूल के छात्र, ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को बुलाकर उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाती है। आज के कार्यक्रम में 27 ऑटो और टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, शराब या किसी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, गलत साइड से वाहन न चलाएं और हमेशा अपनी लेन में ही चलें। इसके अलावा चालकों को यह भी समझाया गया कि यात्रियों के साथ अच्छा और सम्मानजनक व्यवहार करें, ताकि लोग सुरक्षित और आरामदायक सफर महसूस कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed