{"_id":"69daa605836044ef480953b4","slug":"sub-health-centre-inaugurated-in-khori-kala-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111210-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खोरी कला में उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खोरी कला में उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी और पंचायत प्रतिनिधि
विज्ञापन
-ग्रामीणों को नहीं करना पड़ेगा शहर का रुख, गांव में ही मिलेंगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। उपमंडल की खोरी कला ग्राम पंचायत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत कर दी गई है। यह सुविधा पंचायत सदस्य आजाद अली और मुंतीजा के प्रयासों से संभव हो पाई है।
उप स्वास्थ्य केंद्र में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. राजरानी, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर अरशद अली (मेल), लीलावती, उषा रानी और सुनीता यादव की ड्यूटी लगाई गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोरासी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश ने विभाग के निर्देशों के तहत इस उप स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार यह केंद्र संचालित रहेगा। खोरी कला तावड़ू खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है, जिसकी आबादी करीब 20 हजार से अधिक है। इसके अंतर्गत खोरी खुर्द, रामनगर, हनुमान नगर, विजय नगर, सुनारी और राजस्थान सीमा से लगे क्षेत्र भी शामिल हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को अब जोरासी या तावड़ू सीएचसी तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्हें सप्ताह में तीन दिन अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। सीएचसी तावड़ू के एसएमओ डॉ. निहाल सोलंकी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की यह मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीणों को समय पर उपचार मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ होंगी।
Trending Videos