फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Substance abuse poses a threat not only to the individual but also to the family and society.

Gurugram News: नशा न केवल व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए भी खतरा

Fri, 31 Jul 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Substance abuse poses a threat not only to the individual but also to the family and society.
राजकीय विद्यालय में स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग के माध्यम से दुष्प्रभावों के बारे में बताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा भारत गुरुग्राम की ओर से जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों से 250 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने भाषण, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, माइम और शॉर्ट फिल्म, रील जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया। युवाओं ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से बताया कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर खतरा है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिविजनल चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर कमलेश शास्त्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशा मुक्त और स्वस्थ होगा। जिला युवा अधिकारी विनीत गहलावत ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक प्रहरी बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल हर प्रतिभागी अपने आप में विजेता है, क्योंकि सभी ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से समाज तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed