{"_id":"69d2746c82d5879f1c087cdc","slug":"symbolic-protest-of-auto-drivers-on-9th-april-will-submit-demand-letter-to-the-government-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84107-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 9 अप्रैल को ऑटो चालकों का सांकेतिक धरना, सरकार को सौंपेंगे मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 9 अप्रैल को ऑटो चालकों का सांकेतिक धरना, सरकार को सौंपेंगे मांगपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा ऑटो चालक संघ की ओर से नौ अप्रैल को सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड की पक्की पार्किंग में एक दिवसीय सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा। साथ ही सरकार कको मांगपत्र सौंपा जाएगा। धरना सुबह 10 से शाम 3 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में ऑटो चालक भाग लेंगे। रविवार को सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड में आयोजित मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष महीपाल तंवर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री समय सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में ऑटो चालकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम में अब तक ऑटो चालकों के लिए न तो कोई स्थायी स्टैंड बनाया गया है और न ही शौचालय की व्यवस्था की गई है, जिससे चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि राजनीतिक दल सत्ता में आने से पहले वादे करते हैं, लेकिन बाद में उन्हें भूल जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 2019 में ऑटो का किराया तय किया था, लेकिन पिछले सात वर्षों में उसमें कोई संशोधन नहीं किया गया।
सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की दो वर्षों में नहीं हुई एक भी बैठख
साथ ही, ड्राइवरों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन भी अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन तो किया गया, लेकिन पिछले दो वर्षों में उसकी एक भी बैठक नहीं हुई, जो सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। प्रदेश अध्यक्ष महीपाल तंवर ने बताया कि 9 अप्रैल को होने वाले धरने के दौरान संबंधित विभाग और हरियाणा सरकार को मांगपत्र सौंपा जाएगा और समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। जिला मंत्री समय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ऑटो चालकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया और वार्ता के लिए नहीं बुलाया, तो आने वाले समय में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Trending Videos